भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। श्री-श्री 108 बाबा भद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर सदानंदपुर बैसा न्यास समिति ने भद्रेश्वर पर्वत शिखर पर आयोजित किए जा रहे अनधिकृत मीटअप कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। न्यास समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, पिछले करीब दो माह से प्रत्येक रविवार को बिना अनुमति मीटअप कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी मिली थी। इसमें महिलाओं, पुरुषों और छात्र-छात्राओं द्वारा शॉर्ट वीडियो बनाए जाने की बात कही गई है। समिति के अनुसार, कार्यक्रम के लिए न्यास समिति से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम के लिए न्यास समिति और स्थानीय थाना से नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...