भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह पुलिस ने सोमवार को 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर की पहचान बिरनौध गांव के विलाश साह के पुत्र गौरव कुमार और झाब्बू तांती के पुत्र श्रीराम तांती उर्फ श्रीया के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दो लोग कोतवाली की तरफ से बाइक से मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्रखंड कार्यालय के सामने वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान दोनों बाइक सवार आए, लेकिन पुलिस को देखते ही गाड़ी घुमाकर वापस भागने लगे। जिसके बाद उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। तालाशी में 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। दोनों को हिरासत में लेकर बाइक जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...