भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कहलगांव थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बौद्ध विहार कॉलोनी स्थित एनटीपीसी मुरकटिया रोड के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन और अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित कर बीडीओ राजीव रंजन की मौजूदगी में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर श्यामपुर निवासी पंकज साह और मोनू कुमार राय को पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सीटू कार्यालय के पास छापेमा...