Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के मामले में बबरगंज से आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। ब्राउन शुगर बेचने के पुराने मामले में एक आरोपी बबरगंज से गिरफ्तार हुआ है। बीते 2023 से बरारी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पकड़ा गया आरोपी शिवा कुमार हसनगंज का रहने वाला है। बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की बाइक का इस्तेमाल ब्राउन शुगर बेचने में इस्तेमाल किया गया था। बरारी पुलिस ने बीते सिंतबर 2023 में ब्राउन शुगर की पुड़िया के साथ दो आरोपी प्रियांशु रंजन और कार्तिक कुमार को पकड़ा गया था। इन दोनों के पास से जब्त बाइक शिवा कुमार की थी। बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोहनपुर : 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.04 लाख रुपए के साथ सात गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.