Bhagalpur News: ब्रदरहुड जिम के चार खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। ब्रदरहुड जिम, सुरूची कम्प्लेक्स के चार खिलाड़ी गुरुवार को पुरस्कृत किए गए। संचालक अजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय में आयोजित फिट लाइफ क्लासिक के तहत आयोजित फुल पावर लिफ्टिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में ब्रदरहुड जिम के चार खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर जिम की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, थाना के पुअनि विष्णुदेव कुमार, एसआई हरिनंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.