Bhagalpur News: ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो मेला शुरू, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार से चार दिवसीय भादो मेला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन मंदिर ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास की मौजूदगी में जिला परिषद सदस्य रेणू चौधरी ने किया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय और कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा। गोपाल चौधरी ने बताया कि भादो मेले को लेकर मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं। मेले में दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने के साथ जलाभिषेक करेंगे। मेला शुरू होते ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में चहल-पहल बढ़ गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.