Bhagalpur News: ब्रजलेश्वरनाथ धाम में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मड़वा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन बहार महोत्सव की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर और आसपास का इलाका श्रद्धालुओं से पटा रहा। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा ब्रजलेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी के सदस्य गोपाल चौधरी ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर करीब 35 हजार डाकबम समेत डेढ़ लाख से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.