Bhagalpur News: बोरिंग को चालू नहीं करवाने से बढ़ी परेशानी
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की खानकित्ता पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर भिट्ठी वार्ड नंबर सात एवं आठ में एक माह पूर्व अतिरिक्त बोरिंग कराए जाने के बावजूद भी स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बोरिंग चालू न होने का मुख्य कारण बिजली कनेक्शन न मिलना बताया जा रहा है।खानकित्ता पंचायत के मुखिया सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 200 से अधिक घरों को पानी की व्यवस्था करने के लिए वार्ड नंबर सात एवं आठ में एक माह पहले बोरिंग कराई गई थी। लेकिन अब तक इसे चालू नहीं करवाया गया है, जबकि इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सब्दलपुर पंचायत में दम तोड़ती दिख रही नल-जल योजना इस संबंध में सबौर पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता रौशन ने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। कनेक्शन मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.