भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मेयर ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह एवं सीसीडीसी प्रो. एसएन पांडेय मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी संजय कुमार जायसवाल, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा और आयोजन सचिव डॉ. स्वस्तिका दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है और यह भविष्य में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करता है।आज यह भी पढ़ें- Purnia News: पुरुष फुटबॉल में जीएल...