भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: सबौर। बैजानी स्थित दिशा ग्रामीण विकास मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में रोगियों ने उपचार का लाभ उठाया। रोगियों को स्टीम थेरेपी, एनीमा तथा चिकित्सकीय मालिश जैसी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार प्रदान किया गया। उपचार के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। शिविर में डॉ. धनंजय कूटेमाटे के साथ वैद्य लीला गुप्ता तथा डॉ. रितेश ने भी रोगियों का उपचार किया। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ. मनोज मीता, डॉ. सुधीर मंडल, प्रसून लतांत, शहवाज, शिक्षाविद मो. अनीस, संजय पांडे, राजू मंडल आदि उपस्थित रहे। शिविर के समापन अवसर पर देश के प्रख्यात लेखक पुरुषोत्तम अग्रवाल और  राजेश पांडे ने शिविर का निर...