Bhagalpur News: बैकफुट पर आया विवि तो निलंबन वापस लेने की अधिसूचना छिपाई
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू अपनी गलती छिपाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। यही वजह है कि जब लोकभवन ने गलत तरीके से निलंबित किए गए जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य डॉ. इमरान खान के मामले में निर्देश दिया तो उसके अनुपालन के बाद अधिसूचना विवि प्रशासन ने छिपा ली। दरअसल, लोकभवन के निर्देश पर मंगलवार को कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने डॉ. खान के निलंबन वाले पत्र को वापस लेने की अधिसूचना जारी कर दी। इसकी कॉपी विभिन्न लोगों को भेजी गई। अधिसूचना की कॉपी विवि के पीआरओ को भी भेजी गई थी, लेकिन यह अधिसूचना 24 घंटे बाद भी सार्वजनिक नहीं की गई। जो बताता है कि विवि प्रशासन अपनी सुविधानुसार अधिसूचनाओं को जारी करता है। अधिसूचना सार्वजनिक नहीं होने से विवि के शिक्षकों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.