भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड की बेल्थू और मकंदपुर पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। बीडीओ राजीव रंजन ने कहा कि इन दोनों पंचायतों में कुल 22 आवेदन दिया गया। इनमें आठ शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। बाकी 14 शिकायतें प्रक्रियाधीन है। इस शिविर में एडीएम राकेश कुमार, सीओ डॉ. हर्षा कोमल, मुखिया विश्वनाथ महतो, पिंटू दास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...