Bhagalpur News: बेली ब्रिज संख्या 4 का मेंटेनेंस शुरू, लगा जाम
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज संख्या 4 का मेंटेनेंस शुरू किया गया। नवगछिया की ओर से भागलपुर आने के क्रम में सबसे पहला ब्रिज को बेली ब्रिज संख्या 4 कहा जाता है। पुल निर्माण निगम के अभियंताओं ने तकनीशियनों की मदद से सेतु पर बने चैंबर को खोलकर अंदर गए और पुल के नट-बोल्ट आदि की जांच की। तकनीकी खामी नजर आने पर उसे दुरुस्त भी किया गया। इस दौरान दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इससे कुछ देर के लिए सेतु पर यातायात प्रभावित रहा। तकनीशियनों ने बताया कि यह तो रूटीन जांच है। श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए बेली ब्रिज के सभी पार्ट की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.