Bhagalpur News: बेलसिरा गांव से बाइक चोरी, दिया आवेदन
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: कजरैली, संवाददाता। बेलसिरा गांव के आशीष कुमार ने शुक्रवार की देर रात घर से बाइक चोरी हो जाने का आवेदन थाने में दिया है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि रोज की तरह घर के बरामदे पर बाइक खड़ी कर रात में सोने चले गए। सुबह जब जगकर उठे तो बाइक नहीं थी। कजरैली थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.