Bhagalpur News: बेंच पर आगे बैठने को लेकर दो छात्र भिड़े
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के प्लस टू हाई स्कूल खेरैहिया में शनिवार को कक्षा में बेंच पर आगे बैठने को लेकर 12वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों छात्रों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल अकबरनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।विद्यालय की प्राचार्या ज्योति कुमारी ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस बुलाई गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: विद्यालय में मारपीट, छात्र का सिर फोड़ा दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर मामला शांत करा दिया गया है। दोनों छात्रों को भविष्य में किसी भी बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.