भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर की संस्कृति और तांत्रिक-वैदिक परंपराओं से जुड़ी दुर्गापूजा की शुरुआत जिले के कई प्राचीन मंदिरों और सार्वजनिक पूजा स्थलों पर सैकड़ों वर्ष पहले हुई थी। मंदारोजा स्थित दुर्गा मंदिर भी शहर के पुराने पूजा स्थलों में एक है। मंदिर में करीब 100 वर्षों से अधिक समय से मां दुर्गा की पूजा की परंपरा चली आ रही है। मंदिर में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू होती है। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। मंदिर समिति की ओर से हर वर्ष विशेष थीम पर पूजा पंडाल तैयार कराया जाता है। इस वर्ष बेंगलुरु स्थित श्री पार्श्व सुशील धाम श्वेतांबर जैन मंदिर, सुराना नगर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए मालदा के करीब 12 कुशल कारीगर जुटे हुए हैं...