Bhagalpur News: बूढ़ानाथ घाट पर डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत
भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता जोगसर थाना क्षेत्र में बूढ़ानाथ गंगा घाट पर डूबने से दस साल की बच्ची सोनम मौत हो गयी। एसडीआरएफ की टीम ने बालिका का शव निकाला। घटना रविवार की दोपहर की है।मृतका सोनम मां के साथ गंगा स्नान करने गयी थी। उसके साथ छोटी बहन निक्कू भी नहा रही थी। लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बहन डूबने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह निक्कू को बचा लिया गया। लेकिन सोनम डूब गयी। शव निकालने के बाद स्थानीय थाना ने मायागंज भेज दिया। हालांकि मृतका की मां ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। बरारी पुलिस कैंप की तरफ से सोनम की मां का वीडियो बयान लेने के बाद शव को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार सोनम के पिता ने कुछ वर्ष पहले पत्नी और बच्चे को छोड़ दिया था। अस्पताल और बरारी घाट पर लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.