Bhagalpur News: बूढ़ानाथ कृत्रिम तालाब के विस्तार और सफाई की उठी मांग
भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सह जिला शांति समिति के सदस्य विनय कुमार सिन्हा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बूढ़ानाथ कृत्रिम तालाब के जीर्णोद्धार और विस्तार की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में इस कृत्रिम तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई को बढ़ाना अति आवश्यक हो गया है। इसके साथ ही, तालाब के ठीक बगल में कचरे का ढेर डंप किए जाने के कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कचरे के सड़ने से उठ रही भीषण दुर्गंध और गंदगी से आसपास के स्थानीय रहवासियों व पूजा-पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं का जीना मुहाल हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने जनहित में इस गंभीर समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तालाब के विस्तार और कचरा उठाव की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.