Bhagalpur News: बुजुर्ग की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के धरमपुररत्ती पंचायत अंतर्गत जयरामपुर कुंवर टोला वार्ड नंबर 10 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 85 वर्षीय बासुकी कुंवर की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक के पुत्र निलेश कुमार के फर्द बयान पर मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने सोमवार की रात मड़वा महंत स्थान के पास छापेमारी कर आरोपी राजा उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मारपीट मामले में तीन प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.