Bhagalpur News: बीस सूत्री बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी, डीएम को रिपोर्ट भेजने का प्रस्ताव
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड के मनरेगा भवन में आयोजित प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के रवैये को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष मारुति नंदन मारुति ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जीविका, मनरेगा, पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसको लेकर सदस्यों ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों से अधिकारियों का लगातार अनुपस्थित रहना जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.