Bhagalpur News: बीसीए का 29वां स्थापना दिवस समारोह मनाया
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। जीबी कॉलेज, नवगछिया के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा 29वें स्थापना दिवस सह प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-29) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बीसीए वर्तमान समय का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम है। कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन ने बीसीए विभाग की स्थापना, विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.