भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) के छात्र पर सोमवार को परिसर के बाहर जिम में कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच तृतीय वर्ष के छात्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से वैशाली जिले का रहने वाला है। घटना के बाद परिसर में रहने वाले विद्यार्थी दहशत में हैं। घायल छात्र का हाल जानने के लिए प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार मंगलवार की दोपहर जेएलएनएमसीएच पहुंचे थे। उन्होंने घायल छात्र का हालचाल लिया। घटना के बाद कुछ छात्रों ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद बाहरी स्थानीय कुछ लड़के कॉलेज परिसर पहुंच गए थे। उन लोगों ने घायल ...