Bhagalpur News: बीपीआरटी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब झिरली करहरिया को मिला
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। गांधी जयंती पर हर साल की भांति प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित खेल मैदान में चल रहे बीपीआरटी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब झिरली करहरिया को मिला। शुक्रवार को खेले गये फाइनल में उसने एफसी चांदसर की टीम को 1-0 से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच चांदसर के सुरेंद्र मुर्मू और मैन ऑफ द सीरीज झिरली के रामजी मरांडी घोषित किए गए। वहीं विजेता को कप मेडल एवं 50 हजार नकद तथा उप विजेता को कप मेडल एवं 40 हजार रुपया नकद पुरस्कार स्वरूप विधायक मुरारी पासवान,जीप उपाध्यक्ष पप्पू यादव,मुखिया रमेश टुडू, अदाणी सीएसआर हेड कृष्णा कालाणी सहित अध्यक्ष सुनील मुर्मू, मुकेश रामानी, दीपक,अमित मरांडी,मनिंदर टुडू आदि ने वितरित किए। यह भी पढ़ें- Gridih News: चंद्रपुरा में आज फुटबॉल प्रतियोगिता
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.