भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के फैब्रिकेटेड परिसर में संचालित इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में बीते दो दिनों से ईसीजी जांच बंद है। बीते मंगलवार को यह मशीन खराब हुई थी, इसे बुधवार तक ठीक नहीं किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वार्ड में रोजाना 70 से 80 मरीज भर्ती होते हैं, इनमें से 20 से 25 मरीजों की ईसीजी जांच होती है। मरीजों की मौत की पुष्टि भी इसी जांच के आधार पर की जाती है। फैब्रिकेटेड वार्ड में ईसीजी मशीन काफी पुराना हो गया था। एक साल से लगातार नई मशीन के लिए अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखा जा रहा था। मामले पर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि बुधवार को इंडोर वार्ड से मशीन लाकर मरीजों की इसीजी जांच की गई थी। फिर मशीन को वहीं पहुंचा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन...