भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जारी होने के बाद हटाए गए अपात्र लाभुकों का जन आक्रोश अब पंचायत के जनप्रतिनिधियों, मुखिया और वार्ड सदस्यों पर निकल रहा है। इससे अजीज होकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खानकिता पंचायत सरकार भवन में क्षेत्र के सभी मुखिया संघ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटाए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्र लोगों की सूची बीडीओ से मांगी गई। इस संबंध में बीडीओ को एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन देने वाले मुखिया जयकरण पासवान, राजेंद्र प्रसाद मंडल, सुनील कुमार चौधरी, चंद्रशेखर प्रसाद सहित शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए विभाग ने पंचायत में जाकर सर्वे किया। यह भी पढ़ें- Banka News: आवास सूची में नाम नहीं आने...