Bhagalpur News: बीएस गिरोह ने एक रात में 10 मवेशियों की चोरी की
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में गुरुवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब आठ से दस घरों से 10 बकरियां चोरी कर लीं। एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाए जाने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों क्षेत्र में बीएस सेवन करने वाले युवकों का गिरोह सक्रिय है। अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.