भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) से बहाल करीब 30 शिक्षकों का वेतन अब तक लटका हुआ है। क्लेम शाखा के कर्मियों का कहना है कि अब तक कई स्थानों से शिक्षकों का जरूरी अभिलेख नहीं भेजा गया है। जबकि इसके पूर्व भी कॉलेज और पीजी विभागों से अभिलेख विवि को उपलब्ध कराया गया था। यही नहीं जिन विभाग या कॉलेजों से अभिलेख प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें विवि स्तर से केवल मौखिक रिमाइंडर भेजा जा रहा है। इस कारण पांच माह पहले योगदान देने वाले शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। यह भी पढ़ें- अतिथि शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...