Bhagalpur News: बीएन कॉलेज के प्राचार्य टीएमबीयू सिंडिकेट के सदस्य मनोनीत
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीएन कॉलेज, भागलपुर के प्राचार्य को विश्वविद्यालय की सिंडिकेट (अभिषद) का नया सदस्य मनोनीत किया है। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 22(1) जी के तहत कुलपति को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह मनोनयन किया गया है। पीबीएस कॉलेज, बांका के प्राचार्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीएन कॉलेज के प्राचार्य को एक वर्ष की अवधि के लिए सिंडिकेट का सदस्य बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.