Bhagalpur News: बीएन कॉलेज की मेजबानी में होने वाला बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट स्थगित
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में खेल आयोजनों के स्थगित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में अब बीएन कॉलेज की मेजबानी में होने वाला अंतर-महाविद्यालयीय महिला-पुरुष बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट भी टाल दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने इसकी पुष्टि की है। प्राचार्य ने बताया कि दोनों इवेंट के लिए पर्याप्त टीमों की प्रविष्टि नहीं मिलने के कारण यह कदम उठाना पड़ा। इस प्रतियोगिता के लिए सिर्फ जीबी कॉलेज, नवगछिया ने ही अपनी एंट्री भेजी थी। जबकि विवि के नियमों के मुताबिक, महिला टूर्नामेंट के लिए न्यूनतम तीन और पुरुष टूर्नामेंट के लिए कम से कम पांच टीमों का होना अनिवार्य है। टीमों के अभाव में प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.