Bhagalpur News: बीईओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बीईओ तनु कुमारी ने बुधवार को प्रखंड के गनगनिया, कमरगंज एवं जहांगीरा मवि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रधान को कई दिशा-निर्देश दिए। मध्य विद्यालय गनगनिया में पांच बिंदुओं पर विद्यालय प्रधान को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय की स्थिति को देखते हुए नाराजगी जताई गई। मध्य विद्यालय जहांगीरा में बेहतर प्रकाश व्यवस्था किए जाने के साथ मवि कमरगंज व उच्च मावि कमरगंज में निरीक्षण करते कई निर्देश दिए। बीईओ ने कहा कि कमरगंज में दो शिफ्ट में विद्यालय संचालन को लेकर जिला को पत्र भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Munger News: स्थानांतरित कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.