Bhagalpur News: बिहार कृषि विवि में 32वीं अनुसंधान परिषद की बैठक का आगाज, 600 परियोजनाओं पर मंथन
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में 32वीं अनुसंधान परिषद की दो दिवसीय बैठक (वासंतिक-रबी 2026-27) का गुरुवार को औपचारिक शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. डीआर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य की कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और जलवायु-अनुकूल बनाने की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कार्बन फार्मिंग और जलवायु-सहिष्णु फसल किस्मों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।
अनुसंधान बैठक में हुए अहम फैसले कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने वानिकी महाविद्यालय के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए वन विभाग में एक वर्ष तक आकस्मिक सहायता देने की महत्वपूर्ण घोषणा की। निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.