Bhagalpur News: बिहपुर स्टेशन पर तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। रेल मंत्रालय के निर्देश पर गुरुवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन पर देशव्यापी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को टिकटिंग व्यवस्था, मोबाइल एप से टिकट लेने और भीड़ से बचने की जानकारी दी। जनसंवाद में स्थानीय नेताओं ने तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, दोनों रेल ढालों पर आरओबी निर्माण, माल गोदाम चालू करने और वाशिंग पिट स्थापित करने की मांग रखी। पटना के लिए सीधी डीएमयू सेवा दोबारा शुरू करने की मांग भी उठी। कार्यक्रम में सोनपुर के एडीएफएम-4 मनोज कुमार, सुशील कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ठाकुर और आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.