Bhagalpur News: बिहपुर-वीरपुर फोरलेन पुल तैयार, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अंग और कोसी क्षेत्र को नई रफ्तार देने वाला बिहपुर-फुलौत (वीरपुर) फोरलेन पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। कोसी पर निर्मित इस बहुप्रतीक्षित फोरलेन पुल का उद्घाटन आगामी 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, पुल का मुख्य निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब केवल अंतिम दौर की फिनिशिंग तथा सुरक्षा जांच का काम चल रहा है। इस पुल के चालू हो जाने से मधेपुरा के फुलौत से भागलपुर के बिहपुर की दूरी में ऐतिहासिक कमी आएगी। पहले जहां फुलौत से बिहपुर होकर मधेपुरा जाने के लिए लोगों को 72 किलोमीटर की लंबी और घुमावदार दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब यह सफर सिमटकर मात्र 12 किलोमीटर का रह जाएगा। इससे यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.