Bhagalpur News: बिहपुर में बनेगा पीडब्ल्यूडी का नया डिवीजन कार्यालय
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर में पथ निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का नया डिवीजन कार्यालय व आइबी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने झंडापुर इमली चौक स्थित विभाग की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जेई चंदन कुमार को जमीन की मापी कराकर प्रथम चरण में चारदीवारी निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। विभाग के अनुसार यहां तीन एकड़ 79 डिसमिल जमीन है, जिस पर पुराना भवन खंडहर में तब्दील है। मंत्री ने बताया कि पुराने भवन को हटाकर यहां डिवीजन कार्यालय, आइबी और मार्केटिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.