भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर बीआरसी परिसर में गुरुवार, 27 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बीआरसी के लेखापाल रंजन कर्ण ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को लेकर प्रारंभिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा छह से आठवीं तथा नौवीं से 12वीं तक के विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को अपने प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ दिन के 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...