Bhagalpur News: बिहपुर के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बने इबरार आलम
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। भागलपुर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने बुधवार को जिले के 11 प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें मोहम्मद इबरार आलम को बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सृजन साथी जनसंपर्क अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए नियुक्तियां की गई हैं। इबरार के अध्यक्ष बनने पर पंकज सिंह कुशवाहा, जावेद खान, मोहम्मद फिरोज व अतहर सेईद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) के सातों नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का अभिनंदन सह सम्मान समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.