भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा जहाज घाट पर जहाजों के बेड़े में अब पांचवां जहाज भी शामिल होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को आवागमन में और अधिक सुविधा मिलेगी। पिछले 15 दिनों से बियाडा जहाज घाट के पूर्वी छोर पर गाद में फंसे एमवी राजेंद्र प्रसाद क्रूज जहाज को रविवार देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सफलता पूर्वक गहरे पानी में उतार लिया गया।

पांचवें जहाज के संचालन की तैयारी जहाज को गाद से बाहर निकालने के बाद सोमवार को संचालक की ओर से इसकी अच्छी तरह साफ-सफाई कराई गई और तकनीकी कमियों को भी दुरुस्त किया गया। एमवी राजेंद्र प्रसाद के संचालक विक्रांत वैभव ने दावा किया है कि मंगलवार सुबह से ही यह जहाज भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रियों को लेकर अपनी सेवाएं शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि सुचारू परिचालन के लिए बियाडा ...