Bhagalpur News: बियाडा घाट पर 3 घंटे तक एंबुलेंस में रखा रहा शव
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद बियाडा जहाज घाट पर लचर प्रबंधन का खामियाजा न केवल आम यात्रियों को, बल्कि शव ले जा रहे परिजनों को भी भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला नवगछिया के तुलसीपुर निवासी तारा देवी से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि अपने बीमार भैंसुर को इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई। जब वह एंबुलेंस से शव लेकर गांव लौटने के लिए बियाडा घाट पहुंचीं तो जहाज संचालकों ने कुछ देर इंतजार करने की बात कहकर टालमटोल शुरू कर दिया। इसके चलते तारा देवी को भीषण गर्मी में तीन घंटे तक एंबुलेंस में शव के साथ घाट किनारे बैठकर विलाप करना पड़ा। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि गंभीर मरीजों और एंबुलेंस को प्राथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.