भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा घाट पर मंगलवार को प्रशासनिक चौकसी और व्यवस्था में बदलाव का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह और शाम के वक्त घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, जबकि दोपहर के समय यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण जहाज को पूरी तरह भरने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। घाट पर अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस और दंडाधिकारियों ने वीडियो/फोटो बनाने तथा रील चमकाने वाले युवकों के खिलाफ विशेष सख्ती बरती। नियम तोड़ते पाए गए कई युवकों के मोबाइल जब्त किए गए, जिन्हें बाद में सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। दूसरी ओर, जिला नियंत्रण कक्ष से भागलपुर और नवगछिया के बीच चलने वाली ट्रेनों की समय-सारणी की दिनभर घोषणा की जाती रही। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद जहाज संचालन में उड़ रही आदेशों ...