भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा जहाज घाट पर सोमवार रात करीब 8 बजे हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया। भागलपुर से नवगछिया जा रहे सांसद अजय मंडल को जहाज संचालकों ने ले जाने से साफ इनकार कर दिया। बकौल सांसद उन्हें यह बताया गया कि शाम 5 बजे के बाद जहाज परिचालन की अनुमति नहीं है। ठीक उसी वक्त विपरीत दिशा (नवगछिया) से एक जहाज आ रहा था। सांसद यह पूछ ही रहे थे कि इस जहाज का परिचालन शाम 5 बजे के बाद कैसे हुआ, इतने में उन्हें जहाज पर एक चारपहिया गाड़ी भी दिखी। इसके बाद सांसद के समर्थकों ने बियाडा घाट पर खूब हंगामा किया। सांसद ने कहा कि वह नियमों का सम्मान करते हुए वापस हो रहे थे, लेकिन नियम जब सांसद को बताया जा सकता है तो विपरीत दिशा से रात 8 बजे जहाज पर गाड़ी किस नियम और किसके आदेश से लायी जा रही थी।

सांसद और जहाज संच...