भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और बेली ब्रिज बनाकर उसपर परिचालन कराए जाने को लेकर विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लग गई है। ऐसे में बड़े और भारी वाहनों के पास या तो मुंगेर पुल होकर जाना एक विकल्प है, जो समय लगाने वाला और महंगा है। वहीं दूसरा विकल्प भागलपुर के बियाडा और बाबूपुर घाट से परिचालित हो रहे मालवाहक जहाजों के जरिए नदी को पार करना है। ऐसे में भागलपुर में पिछले पांच दिनों से मालवाहक जहाज का परिचालन पूरी तरह से बंद है। इस व्यवधान का मुख्य कारण गंगा किनारे व्यवस्थित रैंप का न होना है। इसके अलावा, नवगछिया हाई लेवल घाट जाने के रास्ते में ब्रिज के पिलर से जहाज के टकराने की आशंका लगातार बनी रहती है, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा प...