Bhagalpur News: बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड के पकार एवं बिहार भलूआ गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख-मिचौनी बनी रहती है, जिससे घरेलू कार्यों के साथ खेती और व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नियमित बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों एवं खराब उपकरणों की मरम्मत तथा लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.