Bhagalpur News: बिजली तार चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत पतिलवा स्थित बोस ईंट भट्ठा के समीप सोमवार देर रात बिजली का तार चोरी करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-10, बभनी रहिका पतिलवा निवासी मो. फारूक (30 वर्ष) पिता अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने पाट के खेत में एक युवक को बिजली के तार के साथ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस एवं बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। वहीं घटनास्थल से तार काटने वाली कटर, अन्य उपकरण तथा काटे गए बिजली तार का बंडल बरामद किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.