Bhagalpur News: बिजली के करंट की चपेट में आकर गाय की मौत
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत स्थित उधाडीह में बिजली के खंभे में करंट आयी, जिसमें जाकर गाय सट गई। जिससे घटनास्थल पर ही मनोज कुमार सिंह के गाय की मौत हो गई। पशुपालक ने बताया कि ठेकेदार एवं विभाग को घर के पास मना करने के बावजूद लोहे का खंभा गाड़ दिया और उसके बगल में बिना कवर वाले तार में लाइन चालू कर दिया। गाय मालिक ने इस संबंध में मुखिया एवं सरपंच द्वारा अनुशंसित आवेदन थाना को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.