Bhagalpur News: बिजली का करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 देवपुरा गांव में सोमवार की रात घर मे लगे सीलिंग पंखा ठीक करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक पवन कुमार खवासपुर निवासी तीर्थआनंद मंडल का बेटा था। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर में सीलिंग पंखा को चालू करने का प्रयास कर रहा था। परिजनों ने बताया कि बिजली की स्विच देने के बावजूद पंखा नहीं चल रहा था। इसी दौरान युवक ने सीलिंग फैन को हाथ से घुमाकर चलाने की कोशिश करने लगा। जैसे ही उसने पंखे को छुआ, वह बिजली की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से पवन मौके पर ही अचेत होकर घर के अंदर गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.