भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। स्टेट सीएलडी से बिजली आवंटन में कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा रही है। भागलपुर जिले में सबसे पहले सबौर ग्रिड की आपूर्ति प्रभावित हुई। कम बिजली मिलने के कारण तीन दिन पहले पूरी रात बरारी सहित कुछ सबस्टेशनों को लोड शेडिंग कर बिजली दी गई। इसके बाद पिछले दो दिनों से सुल्तानगंज और जगदीशपुर ग्रिड के आवंटन में कमी हो रही है। एक दिन पहले सुल्तानगंज ग्रिड को कम बिजली मिलने के कारण शाहकुंड पावर सबस्टेशन को लोड शेडिंग कर चलाया गया। बुधवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बांका, लखीसराय, जमुई सहित कुछ जिलों को छोड़ दें तो पूर्वी बिहार में बिजली आपूर्ति पर उतना असर नहीं है जितना आरा बक्सर इला...