भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम के आदेश पर मंगलवार को बाल गृह एवं बालिका गृह में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा बाल गृह एवं बालिका गृह में आवासित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा आवश्यकतानुसार दवा एवं अन्य चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा बाल गृह एवं बालिका गृह में आवासित बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समुच...