Bhagalpur News: बार-बार बिजली खराबी होने और शिकायत नहीं सुनने का आरोप
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी के सच्चिदानंदनगर के निवासी एवं अधिवक्ता संदीप कुमार ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में बार-बार फेज और ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है। 8 जुलाई की शाम सात बजे से 10 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने पर संबंधित जेई ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 15 घंटे से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव, बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.