Bhagalpur News: बारिश से सड़कों पर जलजमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नवगछिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण नवगछिया बाजार के मील टोला, राजेंद्र कॉलोनी, रंगरा, सैदपुर, सुकटिया बाजार, अभिया, गोसाईंगांव और सिंघिया मकंदपुर की मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया है। सड़क पर जलजमाव होने से आमलोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मुख्य सड़कों पर बारिश का पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क पर पानी जमा होने से सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक कामकाज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.