Bhagalpur News: बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के खजुडीह खरवा गांव में बुधवार की रात करीब दो बजे बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर छह वर्षीय बच्ची पूजा कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। बताया गया कि पूजा कुमारी अपने दादा छोपाल पासवान के साथ घर में सोई हुई थी। रात करीब दो बजे लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही थी। बारिश के कारण मिट्टी की दीवार गीली हो गई थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और पूजा और उसके दादा मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उस समय पूजा की सांसें चल रही थीं। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर जवाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.